गोड्डा

सुंदर डैम के राजपोखर जलाशय पर 2.50 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का किया गया संचयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह के अवसर पर उप विकास आयुक्त विस्पुते श्री कांत यशवंत की गरिमामयी उपस्थिति में सुंदर डैम जलाशय मत्स्य विकास एवं जीर्णोद्धार योजना के अंतर्गत सुंदर डैम के राजपोखर जलाशय पर मत्स्य बीज संचयन एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस दौरान 2.50 लाख कतला, रोहू एवं मृगल प्रजाति की मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन किया गया। सर्व विदित हो कि सुंदर डैम एवं कुसुमघाटी डैम में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मत्स्य अंगुलिकाओं के संचयन का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इसके तहत सुंदर डैम में कुल 11.50 लाख तथा कुसुमघाटी डैम में 1.50 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं के संचयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संचयन हेतु 3 से 4 इंच आकार की मत्स्य अंगुलिकाओं का उपयोग किया जा रहा है। दौरान उपविकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि डैम निर्माण के कारण विस्थापित हुए परिवारों एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं जाएं, इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि मत्स्य पालन को आजीविका के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित किया जा सके तथा विस्थापित परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।इस अवसर प विधायक बरहेट विधानसभा क्षेत्र-सह- मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बोआरीजोर, जिला परिषद सदस्य, बोआरीजोर दक्षिणी  मुखिया, देवीपुर, प्रमुख, बोआरीजोर प्रखंड, जिला मत्स्य पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, केज मित्र आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button