अलवर
खैरथल मंडी डकैती कांड में अलवर मंडी का भी समर्थन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अलवर : खैरथल मण्डी में दिनांक 7-7-25 को मंडी में एक मुनीम से 2 लाख 50 हजार रुपये पिस्तौल की नोक पर लूट लिये गये, इस संबंध में पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है खैरथल मण्डी पूर्ण तरीके से बंद है व धरना प्रदर्शन जारी है खैरथल मंडी के समर्थन में अलवर मण्डी से आज 7 व्यापारी खैरथल मण्डी गये व धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। राजस्थान खाद पदार्थ व्यापार संघ जयपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश चन्द अग्रवाल, अलवर मंडी अध्यक्ष सत्य विजय गुप्ता, संरक्षक राजेन्द्र प्रसार खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष अमर लाल खंडेलवाल, सी ऐ श्री कृष्ण गुप्ता, मंडी प्रवक्ता प्रेमचन्द गुप्ता एवं गजानंद गुप्ता गये। खैरथल मंडी के व्यापारीयो से वार्ता कर उनको आश्वासन देकर आये कि पुलिस द्वारा दिनांक 15-7-25 तक अपराधियों को गिरफतार कर रकम बरामद करा देवे। अन्यथा बुधवार से अलवर जिले की मंडी बंद रखी जाएगी एवं सोमवार दिनांक 21.7 .25 तक भी अपराधीयो को पकड कर रकम बरामद नहीं की गयी तो पूरे सभांग की मंडी बन्द कराने का प्रयास की जायेगा



