गोड्डा

डीसी ने की जिला परिषद के कार्यों की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला परिषद के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वहीं बैठक के दौरान जिला परिषद के स्तर से क्रियान्वित 15वें वित्त अनुदान से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में 15वें वित्त अनुदान मद के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 2023-24, 2025-26 में स्वीकृत वैसी योजनाएं जिनका कार्य अभी तक आरंभ नहीं किया गया है या किसी अन्य मद से योजना का क्रियान्वयन कराया जा चुका हो उन्हें रद्द करने का निदेश दिया गया। जिन योजनाओं में लाभुक समिति का गठन नहीं किया गया है ऐसी सभी योजनाओं में एक सप्ताह के अन्दर लाभुक समिति का गठन कराते हुए कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए गए। लाभुक समिति में आपसी विवाद के कारण लंबित योजनाओं में विवाद का निपटारा पूर्ण कराने, यदि लाभुक समिति में विवाद की स्थिति बनी रहती हो तो लाभुक समिति को रद्द कर नये सिरे से लाभुक समिति का गठन करने, सभी कनीय अभियंता को एक सप्ताह के अंदर सभी पूर्ण योजनाओं का विपत्र समर्पित करने एवं संबंधित सहायक अभियंता को कनीय अभियंताओं के माध्यम से पेंडिंग पड़े कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे, जिला पंचयती राज पदाधिकारी पंकज कुमार सहित जिला परिषद विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button