सिंगरौली

पुलिस ने बिजली खंभा चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सिंगरौली  । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भापुसे) द्वारा अवैध बिजली खंभो, तार एवं लोहे की पाईपों की चोरी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किये जाने पर अ.पु.अ.सिंगरौती अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में, न.पु.अ. विध्यनगर पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरी.अशोक सिंह परिहार एवं पुलिस टीम को दिनांक 11-12.07.25 की मध्य रात्रि में एचवीम विजली के खंभों की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिकप जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
मिली जानकारी में बताया गया कि दिनांक 12.07.2025 को अनूप कनीजिया पिता राजबली कनीजिया उम्र 32 वर्ष निवासी रिलायंस पावर प्लांट सासन गार्ड, SSMS सुरक्षा सुक्योरिटी कंपनी बैदन जिला सिंगरौली (म.प्र.) द्वारा सूचना दी गई कि कन्वेयर बेल्ट रोड हिर्रवाह बड़ी पुलिया के पास 8-10 संख्या में कबाड़ी खाली खड़े लोहे के खंभों को गैस कटर की मदद से काटकर पिकप में लोड कर ले जा रहे हैं जिसकी सूचना पर तत्कात रात्रि गश्त में लगे बल को रवाना किया जाकर कोतवाली पुलिस स्टाफ और रितायंस सुरक्षा गार्ड के सहयोग से घेराबंदी कर पिकप क्र. UP64CT4847 और परिचालक कीर्तन साकेत उर्फ निरंजन साकेत को पकड़ा गपा, पिकप के अंदर 20 नग कटे हुए बिजली के लोहे के खंभे के टुकड़े थे, आरोपी पिकप परिचालक कीर्तन साकेत उर्फ निरंजन साकेत पिता कुंज बिहारी साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अजगुढ़ थाना मोरवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) पूछताछ पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं जिसके आधार पर प्रकरण में अग्रिम विवेचना कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी कीर्तन उर्फ निरंजन साकेत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त कार्रवाई में उनि उदयचंद करिहार, उनि रामदीन बंसल,उनि केपी रावत, सउनि सजीत सिंह, सउनि अनुज प्रताप सिंह, प्रआर रामकृष्ण बागरी, आर अभिमन्यु उपाध्याय, आर. गौतम कुमार का सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button