सिंगरौली

लालबाबू वैश्य बने भाजयुमो के सिंगरौली जिलाध्यक्ष, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में नए जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले की जिम्मेदारी लालबाबू वैश्य को सौंपी गई है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह नियुक्ति की है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले के भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लालबाबू वैश्य को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
लालबाबू वैश्य ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button