खैरथल

श्रावण माष में अनाज मंडी खैरथल के श्री शिव खाटू श्याम मंदिर मे  

शिवमहा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : श्रावण माष के उपलक्ष्य में श्री लइना बाबा ( हनुमान जी) सरकार की विशेष अनुकंपा से एवं पुरानी अनाज मंडी खैरथल के समस्त भक्त जनों के विशेष सहयोग से श्री शिव खाटू श्याम जी के मंदिर में आज से नौ दिवसीय श्री शिवमहा पुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कथा के पूर्व कथा के मुख्य यजमान पंडित सुरेश शर्मा एवं धर्मपत्नी के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला खैरथल से गाजे बाजे के साथ एक विशाल कलश यात्रा आज निकाली गई जिसमें भाग लेने वालों में पुरानी अनाज मंडी खैरथल स्थित श्री शिव मंदिर सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं श्री श्याम सेवा समिति पुरानी अनाज मंडी खैरथल के अध्यक्ष श्याम सुंदर खण्डेलवाल. रजनीश बंसल. योगेश् गर्ग.संजीव कुमार. मनीष पार्षद. जगदीश जांगिड़. भारत टेन्ट खैरथल के कालूराम सैनी. राजीव शर्मा तथा सैकड़ों की संख्या में आज पहले दिन पुरुषों की अपेक्षा माताओं बहनों की उपस्थिती रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button