गोड्डा
जिले में दो दिनों से हो रही बारिश का रिकार्ड 62 मिमी दर्ज
पिछले 24 घंटे में मध्यम दर्जे की हुई बारिश का 31 मिमी वर्षा रिकॉर्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : जिला में लगातार और रुक रुक कर पिछले दो से तीन दिन में हो रही बारिश से जिले की कई नदियां अब उफान पर हैं। दो दिनों से हो रही बारिश का 62 मिमी वर्षा रिकॉर्ड किया गया है, जबकि पिछले 24 घंटे में जिले में 31 मिमी मध्यम दर्जे की वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं मौसम विशेषज्ञ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में मेघगर्जन, वज्रपात, तेज सतही हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा तत्पश्चात बूंदा बांदी से लेकर हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्के बढ़ोत्तरी के साथ उतार चढ़ाव की भी संभावना है। वहीं 1 जून से लेकर सामान्य वर्षापात 319 मिमी है जबकि वास्तविक वर्षापात 265 मिमी है जो कि सामान्य वर्षा की श्रेणी के अंतर्गत 17 फीसदी कम है। उक्त बातों की जानकारी जिले के कृषि मौसम विशेषज्ञ रजनीश प्रसाद राजेश ने दी।




