अमरोहा

हसनपुर नगर के सराफा बाजार में दो दुकानदारों में हाथापाई

हुई फायरिंग से दहशत।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा : हसनपुर नगर के सराफा बाजार में रविवार को ग्राहकों को लेकर हुए विवाद में दो दुकानदारों के बीच तीखी झड़प और हाथापाई हो गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हाथापाई बढ़ने पर एक दुकानदार के पुत्र के द्वारा लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर फायरिंग भी की गई, जिससे पूरे बाजार में दहशत फैल गई।
​बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक ग्राहक को लेकर हुई थी, जिसके बाद एक पक्ष के नौकर के बीच गाली-गलौज और फिर हाथापाई हुई। इसके बाद, मामला दुकानदारों के बीच बढ़ गया और लाइसेंसी पिस्तौल से कथित तौर पर फायरिंग की घटना हुई। हालांकि, फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, वहीं घटना स्थल से कुछ कदमों की दूरी पर ही बाजार में पुलिस पिकेट तैनात रहती है।खास बात यह रही कि खबर लिखे जाने तक दोनों ही पक्षों द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई या पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इस घटना ने कोतवाली क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में लगातार चोरी, लूट और कोतवाली गेट पर हुई हाथापाई की घटनाओं के बीच अब बाजार में फायरिंग की घटना हुई है, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं लगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button