सिंगरौली

70 वर्ष से अधिक आयु के बजुर्गो का अभियान चलाकर बनायें आयुष्मान कार्डः-कलेक्टर..

भू अर्जन लिपिक को कारण बताओ नोटिस, एवं समय पर उपार्जित धान का परिवहन नही करने पर लगाये जुर्मानाः- बैनल...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल ने विगत दिवस आयोजित टीएल बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुयें जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो के बनाये गये आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आयुष्मान कार्ड नही बनाये जाने पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर बुजुर्गो का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करे साथ प्रति दिन बनाये गये आयुष्मान कार्ड की जानकारी से भी अवगत करायें।
कलेक्टर ने भू अर्जन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर के संज्ञान में यह जानकारी आई कि समय पर भू अर्जन से संबंधित नस्ती प्रस्तुत नही करने के कारण भू अर्जन के कुछ कार्यो में विलंब हो रहा है जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुये भू अर्जन लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही धान उपार्जन केन्द्रो से उपार्जित धान का किए जा रहे परिवहन की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि 72 घण्टे के भीतर उपर्जित धान का परिवहन किया जाना है। किंतु कुछ केन्द्रो पर अभी उपर्जित धान का स्टाक रखा हुआ समय पर उनका परिवहन नही किया जा रहा है यह अत्यन्त ही खेद जनक है। कलेक्टर उपायुक्त सहकारिता को निर्देश दिए कि संबंधितो के विरूद्ध जुर्माना लगाने की कार्यवाही करे साथ ही यह सुनिश्चित करे धान का परिवहन निर्धारित समयानुसार किया जायें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button