सिंगरौली

ग्राम भरसेड़ी में “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना का निरीक्षण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना के अंतर्गत ग्राम भरसेड़ी में जिला पंचायत की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण कलेक्टर जिला सिंगरौली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार किया गया। ग्राम भरसेड़ी मध्य प्रदेश की उन अग्रणी पंचायतों में शामिल है जो प्रदेश की उत्कृष्ट ग्राम पंचायत बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत से सुश्री प्रियंका सिंह, परियोजना अधिकारी (नरेगा) उपस्थित रहीं।
टीम द्वारा हितग्राहियों से बातचीत करते हुए पौधारोपण कार्य, खंभों की स्थिति एवं तारों की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम में कुल 48 परियोजनाएँ स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 25 परियोजनाओं में खंभे एवं तार लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष में खंभे गिरे हुए पाए गए हैं। इसी प्रकार 25 परियोजनाओं में पौधारोपण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
परियोजना अधिकारी द्वारा हितग्राहियों को पौधों की देखरेख, सुरक्षा एवं नियमित सिंचाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान टीम ने कहा कि “एक बगिया माँ के नाम” अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका को सशक्त बनाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button