गोड्डा

महागामा में झामुमो की अहम बैठक सम्पन्न

नगर निकाय चुनाव को लेकर बनी रणनीति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा (गोड्डा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रखंड कमिटी, महागामा की एकदिवसीय महत्वपूर्ण बैठक  ऊर्जानगर स्थित राजमहल हाउस में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेमनन्दन कुमार उपस्थित रहे।बैठक में आगामी महागामा नगर निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और संगठन को मज़बूत करने के लिए कई रणनीतिक निर्णय लिए गए। इस दौरान नगर कमिटी के विस्तार, बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति, सदस्यता अभियान, और संगठनात्मक समीक्षा पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेमनन्दन कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का हर कार्यकर्ता जनता की उम्मीदों का वाहक है। आने वाले नगर निकाय चुनाव में जनता का भरोसा जीतना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। संगठन के हर स्तर पर एकजुट होकर काम करना होगा।”
प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन ने कहा कि महागामा प्रखंड में झामुमो की जड़ें मज़बूत हैं। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और बूथ स्तर पर सशक्त नेटवर्क तैयार करने का काम तेज़ी से चल रहा है।”बैठक में प्रखंड समिति के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मोर्चा की सदस्याएँ, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे।बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में महागामा में झामुमो की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की जाएगी और पार्टी के हर स्तर पर संगठन विस्तार अभियान को तेज़ किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button