हापुड़

दादी का 18 साल पुराना सपना पोते ने किया पूरा

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, गांव में बना चर्चा का विषय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड (यूपी) – हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में एक अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। यहां मेरठ से दूल्हा हीरा राणा अपनी बारात लेकर हेलीकॉप्टर से पहुंचा है । दूल्हे को हेलीकॉप्टर से गांव में उतरता देख ग्रामीणों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।दरअसल, हीरा राणा की दादी का करीब 18 साल पुराना सपना था कि उनका पोता अपनी शादी में हेलीकॉप्टर से बारात लेकर आए। दादी की इस इच्छा को हीरा राणा ने अपने दिल में संजोकर रखा और उसे पूरा करने का संकल्प लिया था।शादी का दिन आया तो हीरा राणा ने अपने संकल्प को हकीकत में बदल दिया। वह मेरठ से हेलीकॉप्टर के जरिए हापुड़ के धौलाना क्षेत्र स्थित गांव देहरा पहुंचा और अपनी दुल्हन को लेने आया। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को भी हेलीकॉप्टर में बैठाकर विदा कराकर ले गया।दादी के 18 साल पुराने सपने को पूरा करने की इस अनोखी पहल की गांव में खूब चर्चा हो रही है। यह शादी सिर्फ एक यादगार पल नहीं बनी, बल्कि पोते के अपनी दादी के प्रति प्यार और उनके सपने को पूरा करने के संकल्प की भी मिसाल बन गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button