गोड्डा
प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की हुई
- प्रखंड कार्यालय निर्माण में रद्दी सामग्री लगाने का उठा मामला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/ठाकुरगंगटी : प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा की गई और अनुपालन की भी जानकारी ली गई।चांदा पंचायत समिति सदस्य कुर्बान अली कासमी ने प्रचलित पारसी चौक मोड़ को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराने, सरकारी योजना से निर्माण किए गए शॉपिंग कंपलेक्स को भाड़े पर लगाने का मांग किया। उन्होंने नए प्रखंड कार्यालय भवन में ईंट, गिट्टी सहित अन्य सामग्री रद्दी किस्म का लगाने का भी मामला उठाया और जांच कमेटी बनाकर जांच कराने का मांग किया। चपरी पंचायत के सदस्य विनीत कुमार ने बजरंगबली चौक के निकट किए गए अतिक्रमण को मुक्त करने का मांग किया। रूंजी पंचायत सदस्य इंद्रजीत मंडल ने क्षेत्र के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने का मांग किया। इसके अलावा पानी, बिजली, जन वितरण आदि को दुरुस्त करने का भी मांग किया गया। मौके पर सदस्या बीवी तंजिला, नसीमा खातून, सदस्य उज्जवल कुमार आदि, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मदन महली, कनीय अभियंता निरंजन कुमार, अनूप कुमार, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद रंजन झा, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास रॉबर्ट सोरेन, बीआरपी राजशेखर सिंह, डॉक्टर बालेश्वर निराला आदि शामिल थे।



