बरेली

आज से शुरू दशहरा मेला और प्रतिदिन होगा पर्वतीय समाज की रामलीला का मंचन                                           

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो   
                           
बरेली: पर्वतीय समाज (रजि०)इस नाथ नगरी बरेली में अपनी संस्कृति को संजोये हुए है। सन् 1967 से पर्वतीय समाज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की लीला का मंचन करते आ रहा है। स्थानाभाव के कारण यह कार्यक्रम समय समय पर अलग अलग स्थानों पर होता आ रहा है। जैसे कि सर्व प्रथम रेलवे मनोरंजन सदन, सर्किट हाउस चौराहा इलाहाबाद बैंक के पास, जवाहरलाल नेहरू युवा राष्ट्रीय केन्द्र सिविल लाइन, आर ए लाईन तोपखाना ग्राऊण्ड, लुकाट लाईन कैन्ट और उज्वल ग्राउण्ड बी आई बाजार के पास कैन्ट बरेली में करते आ रहे हैं। इस वर्ष समाज ने इस कार्यक्रम को कुर्मांचल नगर भोले नाथ मन्दिर के मैदान में करने का निर्णय लिया, बरेली प्रशासन के सहयोग से इसकी अनुमति समाज को मिल गयी। ये कार्यक्रम समाज स्थानीय कलाकारों को पूर्वाभ्यास करा कर अलग अलग पात्रता का किरदार/अभिनय के लिए तैयार किये जाते हैं, जिसका निर्वहन उमेश बिनवाल और आनन्द सिंह मेहता के निर्देशन में पूर्ण हुआ। आज हमारे सभी कलाकार अपने कुशल अभिनय के लिए फिट हो चुके हैं। दिनांक 26.09.25 से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की लीला कूर्मांचल नगर भोले नाथ मन्दिर के विशाल मैदान में होने जा रही है  वर्तमान में यह आयोजन पर्वतीय समाज द्वारा देवेन्द्र सिंह दियोलिया  अध्यक्ष एवं नरेन्द्र सिंह बिष्ट महा सचिव के नेतृत्व में कराया जा रहा है। विगत 58 वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला एवं विराट दशहरे मेले का आयोजन दिनांक 26 सितंबर 2025 से 03 अक्टूबर 2025 को स्थानीय कूर्मांचल नगर भोले नाथ मंदिर परिसर में किया जा रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू एवं सह-सांस्कृतिक प्रभारी सोमा परिहार (महिला प्रकोष्ठ),कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चंद्र प्रकाश जोशी, मुख्य सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, संरक्षक  मानसिंह नेगी, उप कोषाध्यक्ष जगदीश बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, तारा जोशी, कैप्टन शेर सिंह बिष्ट, कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, बालम सिंह मेहरा दीवानी चंद, किशन सिंह नेगी, जीत सिंह बोरा, पुष्कर सिंह बोरा, अशोक उप्रेती,  सुभाष जोशी, हरीश असगोला, पुष्कर सिंह राणा, विनोद मेहता, हिमांशु नैनवाल, भैरव कबड़वाल, अतुल डालाकोटी, रवि छेत्री, बिशन सिंह बिष्ट, उमेश पांडे प्रमोद पंत, संजय नेगी,जीवन डालाकोटी, तिवारी जी कुणाल दियोलिया, पूरन दानू आदि उपस्थित रहे। रामलीला में निर्देशक उमेश बिनवाल परशुराम और वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button