अलवर

जगमगाती लाइटों में छुपा भ्रष्टाचार का अंधेरा,, अलवर में डिवाइडर निर्माण में बड़ा घोटाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर : शहर में आर्ट्स कॉलेज की पुलिया से लेकर 200 फीट रोड तक बने डिवाइडर पर हाल ही में रोड लाइटें लगाई गई हैं, जिससे यह सड़क रात में जगमगाने लगी है। लेकिन इस उजाले के पीछे एक गहरा अंधकार छिपा है।भ्रष्टाचार का,,,नगर विकास न्यास द्वारा बनाए गए इस डिवाइडर की हालत डेढ़ साल में ही जर्जर हो चुकी है, जबकि इसे तीन साल की गारंटी के साथ तैयार किया गया था।
जानकारों के अनुसार, लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बने इस डिवाइडर में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। निर्माण के महज कुछ महीनों में ही डिवाइडर कई जगह से टूट चुका है, उसकी प्लास्टरिंग उखड़ चुकी है और उस पर किया गया पेंट पूरी तरह से बदरंग हो चुका है। बावजूद इसके, अब इस डिवाइडर पर बिजली के पोल और लाइटें लगाकर इसे और सुंदर दिखाने की कोशिश की जा रही है, ताकि असलियत छुपाई जा सके।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर विकास न्यास और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण करवा कर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी स्पष्ट गड़बड़ियों के बावजूद नगर विकास न्यास के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। न तो किसी तरह की तकनीकी जांच हुई और न ही ठेकेदार पर कोई कार्रवाई की गई।अब सवाल यह उठता है कि क्या नगर विकास न्यास आंख मूंद कर भ्रष्टाचार को संरक्षण देता रहेगा? क्या जनता के पैसों से घटिया निर्माण होता रहेगा और अधिकारी जिम्मेदारी से बचते रहेंगे। अब समय आ गया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button