गोड्डा
सावन की पहली सोमवारी पर सिंहेश्वर नाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : प्रखंड अंतर्गत श्री श्री 108 बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम, मोहनी में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं के “जय भोलेनाथ” की जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज मान रहा। सिंहेश्वर नाथ सेवा समिति विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमकांत मांझी, उमेश सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप यादव, बम बम यादव, मनोज यादव, आशीष यादव, नरेश यादव अन्य गणमान्य उपस्थित थे। वहीं एक माह चलने वाले श्रावणी महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा एवं अन्य कार्यक्रम का श्रवण करने की अध्यक्ष ने क्षेत्र के तमाम शिव भक्तों से अपील की।



