हेरनहोपा गांव में अमानत नदी पर पुल निर्माण को लेकर हुई मापी, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Measurement was done for the construction of bridge on Amanat river in Hernhopa village, wave of happiness among the villagers

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बारियातू प्रखण्ड क्षेत्र के सुदूरवर्ती बालूभांग पंचायत अन्तर्गत हेरनहोपा गांव के अमानत नदी पर पुल निर्माण को लेकर मंगलवार को मापी कार्य शुरू हुआ। जिप सदस्य रमेश राम और विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद के नेतृत्व में तवास्ते एंजीटेक कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने पुल निर्माण के संभावित स्थल पर सर्वे कार्य किया। इस पहल से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वे इस पुल की मांग कर रहे थे। अमानत नदी पर पुल नहीं होने के कारण खासकर बरसात के मौसम में आवागमन बाधित हो जाता था। चतरा जिला के लावालौंग से जोड़ने वाली इस नदी पर पुल निर्माण के बाद लोगों को आवाजाही में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीण इंद्रजीत यादव, संजय यादव, अजय यादव, मिथिलेश कुमार, प्रमोद यादव, पंकज यादव, विनोद यादव, योगेश यादव, अमन यादव, जगदीश राम, मुन्ना यादव, किशोर यादव, धानो मोची, ललन यादव, देवेश रंजन, रितेश यादव, बिरजू यादव, महेश यादव, मुकेश यादव, टिकेत यादव, बिशु यादव, तुलसी देवी, मंजू देवी, पियसवा देवी, गौतम यादव, धनेसर भुइयां, बैजू राम, जगदीश राम, भोला राम, पदुम यादव, गणेश गंझु, माणिकचंद यादव, नारायण यादव, केशर यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक प्रकाश राम और जिप सदस्य रमेश राम का आभार प्रकट किया। साथ ही, उन्होंने मीडिया की भूमिका को भी सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने पुल निर्माण की मांग को लगातार प्रमुखता से उठाया, जिससे शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज पहुंची।
सर्वेक्षण कर रहे तवास्ते एंजीटेक कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के सर्वेयर सोनू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्य में आसानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सर्वे रिपोर्ट तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। ग्रामीणों ने कहा कि अब उनके वर्षों पुराने सपने को पंख लग चुके हैं। गांव के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।



