मोदीनगर

निवोक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया डॉक्टर्स डे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मोदीनगर : क्षेत्र स्थित निवोक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉक्टरों ने इस मौके पर केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए बधाइयां दी। इस मौके पर चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा, डायरेक्टर सचिन अहलावत व डायरेक्टर अतुल वर्मा की गरिमाई उपस्थिति रही। जानकारी देते हुए डायरेक्टर अतुल वर्मा ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे हर साल एक जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों, नि:स्वार्थ समर्पण और समाज के प्रति उनकी अमूल्य सेवाओं की सराहना के लिए मनाया जाता है। हमारे समाज में डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए यह दिन न सिर्फ उनकी मेहनत को सराहता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों और प्रगति पर चर्चा का भी अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button