खैरथल
क्रीड़ा भारती खैरथल-तिजारा द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 जनवरी से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल । क्रीड़ा भारती जिला खैरथल-तिजारा की कार्यकारिणी बैठक संयोजक योगाचार्य डॉ. हरिओम सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 जनवरी 2026 को आदर्श विद्या मंदिर, किशनगढ़ में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष, 19 से 35 वर्ष तथा 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक विद्यालय, महाविद्यालय एवं खिलाड़ी दिए गए लिंक के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
बैठक में क्रीड़ा भारती खैरथल-तिजारा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, जिला संयोजक हीरालाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष तोता राम एवं सह जिला संयोजक पीयूष गुप्ता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पंजीकरण करने का लिंक Kabaddi.kreedabharati.org रखा गया है।
प्रतियोगिता केवल छात्र एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है।


