बरेली

स्व-गणना अभियान में सहयोग के लिए उचित दर विक्रेताओं को किया जाए जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन को जागरूक करने के विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में महानगर बरेली में कार्यरत समस्त उचित दर विक्रेताओं को स्व-गणना अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने उचित दर विक्रेताओं को स्व-गणना की प्रक्रिया एवं उसके महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। सभी उचित दर विक्रेता 16 से 30 नवंबर तक अपने प्रतिष्ठानों पर आने वाले राशन कार्डधारकों एवं आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी गणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button