बरेली

यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बाल दिवस को खेलकूद प्रतियोगिता के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल, प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल ने सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकशी और क्रिकेट जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें जल, वायु, अग्नि एवं पृथ्वी हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गणेश गोपाल, विनोद सिंह, राजा जायसवाल, फईम अकरम, जेवा मुसर्रत गोसिया, सुमित उपाध्याय, चैतन स्वरूप, शुभम गंगवाल, लव रस्तोगी, शिल्पी सिंह आदि समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button