बरेली

तुम कांवड़ लेने मत जाना… ज्ञान का दीप जलाना’, शिक्षक के वीडियो का पर विवाद शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बहेड़ी स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज के अध्यापक रजनीश गंगवार का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉलेज में बच्चों को कविता सुनाते दिखाई दे रहे हैं। कविता के बोल हैं, तुम कांवड़ लेने मत जाना… ज्ञान का दीप जलाना। उनका वीडियो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया है। लोगों ने उनकी कविता का विरोध किया है। लोगों का कहना है कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं, तब शिक्षक इस तरह का ज्ञान दे रहे हैं।
अध्यापक की वायरल कविता पर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि कुछ लोग इसे धर्म से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि अध्यापक का काम छात्रों को ज्ञान देना है, न कि उन्हें धर्म से भ्रमित करना। जब गुरु ही धर्म को भ्रमित करने के मार्ग बताएंगे, तो छात्रों का क्या दोष होगा? शिक्षकों की भूमिका छात्रों को सही ज्ञान और मूल्यों को प्रदान करना है। उन्हें छात्रों को स्वतंत्र और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। शिक्षक को इस तरह की कविता सार्वजनिक रूप से नहीं कहनी चाहिए, क्योंकि उनके बयान छात्रों पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button