सेवार्थ फाउंडेशन और लायंस क्लब क्राउन के द्वारा सावन महोत्सव सीजन 5 का आयोजन
जरूरतमंद महिलाओं के स्वरोजगार लिए जुटाई जाएगी सहयोग राशि

मातृशक्ति ने किया पोस्टर विमोचन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सीकर। शेखावाटी के लोक परंपराओं को जीवित रखते हुए अच्छा काम कर रह महिलाओं को संस्कृती से जोड़ना एवं उन्हें मंच देना और सशक्त बनाना इस कड़ी में सीकर के सेवार्थ फाउंडेशन और लायंस क्लब क्राउन द्वारा सावन महोत्सव सीजन 5 का आयोजन किया जाएगा प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए लायंस क्लब क्राउन से नीलम शेखावत ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ साथ महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देना है इस में सीकर के अलावा राजस्थान की महिलाएं शामिल होगी । सेवार्थ फाउंडेशन की उपाध्यक्ष प्रीति सिहोटिया ने बताया कि ये आयोजन 2 अगस्त को रियासत रेस्टोरेंट सीकर में दिन के 3 बजे से आयोजित किया जाएगा जिस में मिसेज तीज मिसेज सावन मिसेज लहरिया बेस्ट ड्रेस का अवार्ड दिया जाएगा । महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा एक अनोखी पहल संस्था की अध्यक्ष सुमन सिंह ने इसआयोजन को अच्छी पहल बताते हुए कहा कि महिला को सक्षम बनाने के लिए उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाना अच्छी बात है । इस में सीकर की मातृशक्ति जुड़ेगी इस में एंट्री पूरी तरह से निःशुल्क रहेगी इसके पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में करिश्मा शर्मा सुनीता कंवर पिंकी कंवर संजू कंवर विनोद कंवर ओम कंवर मीनू शेखावत सुमन कंवर सीमा कंवर उपस्थित रहे



