मिशन बुनियाद के तहत समूहवार प्रशिक्षण का हुआ आगाज
Group wise training started under Mission Buniyad

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रम ने जानकारी देते हुए बताया की मिशन बुनियाद के तहत समूहवार प्रशिक्षण का आयोजन सभी परियोजनाओं में सोमवार से प्रारम्भ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से आंगनवाड़ी सेविकाओं को केन्द्र संचालन करने के साथ केन्द्र के बच्चों को कैसे उचित शिक्षा के साथ उनके कार्यशैली तथा व्यवहार में परिवर्तन हो इसकी जानकारी जिला समन्वयक द्वारा दी जायेगी। आंगनवाड़ी सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत जिला के सभी 35 सेक्टर के कुल 965 आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण किया जाना है, जिसके तहत 35 सेविकाओं का एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया गया है, जिसमें प्रतिदिन शाम में सेविकाएं कल आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को क्या सिखाएगी इसके सन्दर्भ में ऑडिओ / वीडियो क्लिप साझा किया जाता है। उक्त परिपेक्ष्य में मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय के सभागार में सेविकाओं को जिला समन्वयक जयश्री कुमारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक ने सेविकाओं का समूह बनाकर आंगनवाड़ी केंद्र सुदृढ़ीकरण बच्चों के मानसिक तथा बौद्धिक विकास कैसे हो इसके सन्दर्भ में बारीकी से समझाया।



