अमरोहा

हसनपुर कोतवाली में नीलामी का आयोजन किया गया

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा : पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन मे‘ सीओ दीप कुमार पर्यवेक्षण में ऑपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत थाना हसनपुर पर मुकदमों से सम्बन्धित कुल 23 वाहनों की नीलामी कराकर मय GST कुल ₹1,20,000/- के राजस्व की प्राप्ति ।
अमरोहा पुलिस द्वारा अब तक कुल 51 वाहनों की नीलामी कर ₹ 4,03,360 राजस्व प्राप्त किया गया। प्रायः थाना परिसर व परिसर के बाहर बेतरतीब तथा बेहिसाब संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं । इन वाहनों से थाने की काफी अधिक भूमि व्यर्थ हो जाती है व दैनिक थाना कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद द्वारा जिले के सभी थानों के भ्रमण के दौरान पाया गया कि थाना परिसर में लम्बे समय से काफी संख्या में लावारिस, मालमुकदमाती व एम0वी0 एक्ट में सीजशुदा वाहन खड़े हैं । जो धूप, गर्मी, बरसात की वजह से जंग लगकर धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं। जिस कारण से न्यायिक प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न होता है साथ ही राष्ट्रीय सम्पत्ति की हानि हो रही है। वाहनों के क्षरण के कारण थाना परिसर में रहने व आने-जाने वालो व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की सम्भावना बनी रहती है। थाना परिसर में लम्बे समय से खड़े वाहनों के सम्बन्ध में समय-समय पर न्यायालय द्वारा निर्देश दिये गये है मा0 उच्चतम न्यायालय में स्पेशल लीव पिटीशन (क्रिमिनल) सं0 2745/2002 सुन्दर भाई अम्बालाल देसाई बनाम गुजरात राज्य में प्रदत्त व्यवस्था के क्रम में थाने में खड़े वाहनों के निस्तारण हेतु श्री अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में थाने पर खड़े माल मुकदमाती व अन्य वाहनों के निस्तारण हेतु जनपद अमरोहा में ‘आपरेशन क्लीन’ प्रारम्भ किया गया। ‘आपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत सभी थानों को चरणबद्ध एवं समयबद्ध लक्ष्य दिया गया। सक्षम न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ‘आपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत कार्यवाही प्रचलित है।मंगलवार को दिनांक 29-07-2025 को क्षेत्राधिकारी  दीप कुमार पंत हसनपुर जनपद अमरोहा, प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा थाना हसनपुर जनपद अमरोहा, मजिस्ट्रेट मनोज सिंह नायब तहसीलदार तहसील हसनपुर अमरोहा एचएम हे0का0 484 सुनील कुमार थाना हसनपुर जनपद अमरोहा की गठित कमेटी द्वारा थाना हसनपुर में लम्बित माल मुकदमाती, एमवीएक्ट से सम्बन्धित सीज शुदा कुल 23 दोपहिया वाहन मोटरसाईकिल की नीलामी थाना हसनपुर परिसर में विधि सम्मत तरीके से करायी गयी । जिससे कुल नीलामी की धनराशि कुल ₹ 1,20,000/- का राजस्व प्राप्त हुआ। जिसको राजकीय कोषागार में जमा कराया जायेगा। इससे पूर्व में भी थाना सैदनगली परिसर में खड़े कुल 28 वाहन (जिसमें मुकदमाती 06 वाहन – कार 02, दोपहिया 04 और एमवी एक्ट के तहत 22 वाहन – दोपहिया 19, टेम्पो 02 व एक डीसीएम/छोटा ट्रक) को सम्मिलित किया गया है । अब तक कुल 51 वाहनों की नीलामी कर  4,03,360 रुपए ,का राजस्व प्राप्त किया गया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button