लातेहार

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसान को टमाटर की खेती के लिए किया गया सम्मानित

Birsa Agricultural University honored the farmer for tomato cultivation

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। बिरसा क़ृषि विश्वविद्यालय द्वारा बालूमाथ मे आयोजित एक्सटेंशन काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस सी दुबे एवं अटारी पटना के निदेशक डॉ अंजनी कुमार द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। इस कार्यक्रम में झारखंड के 24 जिलों के कृषि विज्ञान केंद्र ने गत वर्ष की उपलब्धियां एवं आने वाले वर्षों के कार्य योजना को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में बालूमाथ के किसान कृष्णा उरांव को टमाटर की खेती में नई तकनीक अपनाने हेतु सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र बालूमाथ लातेहार के प्रधान एवं विधि वैज्ञानिक महेश चंद्र ने बतलाया की टमाटर में खासकर बरसात के दिनों में उकठा लगने से फसल नष्ट हो जाता है और किसानों को काफी हानि उठानी पड़ती है। टमाटर में ग्राफ्टेड तकनीकी द्वारा उत्पादन करने से इस रोग इस रोग से निदान पाया जा सकता है। कृष्ण उरांव ने बिगत दो वर्षों में ड्रिप इरीगेशन तथा मल्चिंग के द्वारा खेती किया एवं ग्राफ्टेड टमाटर का उपयोग कर दूसरे किसानों को भी अनुसरण करने का एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button