जयपुर

मंहत बाबा बालक नाथ योगी ने सुनी समस्याएं, बोले-अधिकारी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा विधायक मंहत बालकनाथ योगी ने कार्यालय में जनसुनवाई की। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिस पर विधायक ने सुनवाई कर मौके पर अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। एवं  निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की विशेष अभियान चलाकर स्क्रीनिंग करा कर शिघ्रता से उनका निस्तारण करें।सर्वाधिक शिकायतों में जलदाय विभाग, सडक,खारे पानी की, रास्तों में जलभराव और विद्युत निगम की कार्यप्रणाली को लेकर मिली। जनसुनवाई में अधिकारियों सहित रामेश्वर सैनी,मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, बने सिंह भिदुडी,  देशपाल यादव, सतपाल प्रजापति, दिनेश यादव, जितेन्द्र सिंह, कमल पार्षद, रविन्द्र जाटव, अजयपाल यादव, कृष्ण कुमार, अर्जुन सिंह अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button