जयपुर

तहसीलदार, आयुक्त एवं चिकित्सा अधिकारी  ने श्री मोनी बाबा गौशाला का निरीक्षण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तिजारा। तिजारा तहसीलदार कृष्ण कुमार, नगरपरिषद आयुक्त मनीषा यादव एवं डॉ राजेन्द्र कुमार वरिष्ठ उप निदेशक पशु चिकित्सालय ने श्री मोनी बाबा गौशाला का निरीक्षण किया एवं गौशाला प्रबंधन के पदाधिकारी से गायों के चारा पानी, बरसात के मौसम में उचित सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओ की व्यवस्था की जानकारी हासिल की, एवं उचित प्रबंधन व्यवस्था के लिए गौशाला कमेटी को  निर्देशित करते हुए वर्तमान व्यवस्था की तारीफ की। इस अवसर पर तहसीलदार ने बताया कि गौ सेवा महासेवा है। इस दौरान गौवंशीय को मौसमी बिमारी से बचाने के आवश्यक प्रबंधन का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोई भी खामियां नहीं मिली है। कमेटी द्वारा अच्छे ढंग से गौशाला को चलाया जा रहा है। कमेटी सचिव देशपाल यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी गौशाला की व्यवस्था जिले में प्रथम एवं प्रदेश में सर्वोत्तम दसवे स्थान पर है, ये हमारे लिए गौरव की बात है, ओर ये सब गौभक्तो की सेवा व देखभाल का परिणाम है। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष बनेसिंह भिदुडी, सचिव देशपाल यादव,  मुलाराम चौधरी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button