
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/बोआरीजोर : मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा में स्थित एक विद्यालय बदहाली का शिकार है। विद्यालय में न तो पर्याप्त कक्षाएँ हैं और न ही विषयवार शिक्षक। यहां पढ़ाई पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश वहीं गुप्ता ने बताया कि संसाधनों की भारी कमी के कारण पढ़ाई में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संख्या सीमित है और कई विषयों की पढ़ाई नियमित नहीं हो पा रही है। छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है। इधर, राजाभीठा पंचायत के मुखिया ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व उपायुक्त को आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन जल्द कदम उठाए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।



