गोड्डा

राजाभीठा हटिया में अव्यवस्थित वाहन पर सख्त हुए थाना प्रभारी

कहा - सड़क पर खड़ी न करें गाड़ियां और पार्किंग में गाड़ी खड़ी करते समय जरूर करें हैंडिल लॉक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/बोआरीजोर : थाना क्षेत्र अंतर्गत राजाभीठा हटिया में सोमवार को यातायात व्यवस्था को लेकर अव्यवस्था देख थाना प्रभारी योगेश यादव ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने हटिया क्षेत्र में सड़कों पर अनियंत्रित रूप से खड़े वाहनों की जांच की और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने वाहन सड़क किनारे व्यवस्थित ढंग से खड़ा करें। थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया कि अव्यवस्थित वाहन सड़क दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और आमजन को आवाजाही में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि जो वाहन बिना हैंडिल लॉक के छोड़े जाते हैं, वे चोरी की घटना को भी न्योता देते हैं।थाना प्रभारी ने स्थानीय दुकानदारों और वाहन चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी का वाहन अव्यवस्थित खड़ा पाया गया या हैंडिल लॉक नहीं किया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा और कई लोगों को मौके पर ही समझाइश दी गई। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की इस पहल का स्वागत किया और यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में इसे सराहनीय कदम बताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button