असम

असम के तीनसुकिया में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, प्रत्येक दुर्घटना की समीक्षा। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

असम के तीनसुकिया जिले में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला आयुक्त सुमित सत्तवाण की अध्यक्षता में उनके कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में पिछले महीने जिले में घटित गंभीर सड़क दुर्घटनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई और इस क्षेत्र में जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। प्रत्येक दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण कर उसके समाधान के उपायों पर बैठक में गंभीरता से समीक्षा की गई। बैठक में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मायंक कुमार, अतिरिक्त आयुक्त मिर्जाना हुसैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृण्मय दास, जिला परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास निगम के अधिकारी, सड़क निर्माण संस्थान के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button