झामूल में संविधान निर्माता डां.भीमराव आम्बेडकर का मनाया गया संविधान दिवस।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बैहर तहसील के बिरसा जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झामूल में 26 नवंबर दिन बुधवार को पंचायत प्रांगण में ग्राम सरपंच गौतरिया मरावी कि प्रमुख उपस्थिती में संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी संविधान दिवस मनाया गया।
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत झामुल के प्रांगण में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई तथा जय संविधान,डां. भीमराव आंबेडकर जी कि जय,भारत भारत माता कि जय सहित अन्य नारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वहीं प्रेस से चर्चा में ग्राम सरपंच गौतरिया मरावी ने कहा कि संविधान बनाने में कुल दो साल ग्यारह महीने अठारह दिन लगे थे तथा 26 नवम्बर 1949 के दिन यह पुरी तरह से बनकर तैयार हुआ था तब से ही 26 नवम्बर के दिन हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाते हुए आ रहे हैं संविधान ने हमें छ: मौलिक अधिकार एवं दस मूल कर्तव्य प्रदान किए हैं।हम सब सुरक्षित है तो केवल संविधान कि वजह से,भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न राष्ट्र है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य हैं सहित अन्य और भी बातें ग्राम सरपंच ने कही।
वहीं उक्त आयोजित कार्यक्रम में उपसरपंच प्रेमलाल सोनकोतरी,पंचायत सचिव,रोजगार सहायक,समस्त पंचगण,मोबाइलाजर व ग्रामीण जन मौजूद रहे।



