गोड्डा
झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ का राज्य स्तरीय बैठक गोड्डा में हुई, आंदोलन की बनी रूपरेखा
रसोईया संघ भी देश व्यापी हड़ताल में शामिल रहेगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रसोईया संयोजिका को सम्मानजनक मानदेय या वेतन नहीं दिया जा रहा
गोड्डा। झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ के राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन गोड्डा में किया गया। जिला मुख्यालय के गुलजारबाग मोहल्ले के कुशवाहा भवन में आयोजित बैठक में राज्य के अलग-अलग जिलों से डेलिगेट्स ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनीता देवी ने किया। बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश महासचिव गीता मंडल एवं मनोज कुमार कुशवाहा शामिल हुए। प्रदेश महासचिव ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि रसोईया संयोजिका बहनों को लेकर संघ पूरी तरह से संवेदनशील है। बैठक में रणनीति बना रहे हैं कि 12 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल है। ट्रेड यूनियन का ही एक धरा है झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघ। रसोईया संघ भी उस दिन पूरे देश में हड़ताल पर रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी कर रही है, लेकिन आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि रसोईया संयोजिका सहिया जलसहिया आदि को सरकार मुफ्त में कार्य कर रही है। इन्हें सम्मानजनक मानदेय या वेतन नहीं दिया जा रहा है। राज्य सरकार मईयां योजना के तहत महिलाओं को दे रही है, उसका स्वागत करते हैं, लेकिन रसोईया को कम से कम ₹10000 मानदेय देने का काम करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान सभी रसोइया बहने रांची में धरना में बैठने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस देश और राज्य में तानाशाह व्यवस्था चल रहा है। रसोईया को कर कहकर विद्यालय से हटा दिया जा रहा है। डीएससी संकुल साधन सेवी या हेडमास्टर यह अनुसंधान के लिए नहीं बने हैं, उसके लिए क्राइम कंट्रोल डिपार्टमेंट है। रसोईया संयोजिका बहनों को चिट्ठी निकालकर हटा देने की परंपरा को वापस लेना पड़ेगा, अन्यथा रसोईया संयोजिका बहने आंदोलन को बाध्य होंगी। महिलाओं पर दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोड्डा जिले कुर्मीचक में रसोईया अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करती थी तो उन्हें डराने के लिए डीएसई ने चिट्ठी निकाल कर हटाने का कार्य किया है। उन्हें वापस नहीं रखा गया है, यह मुद्दा अभी गहरायेगा, उन्हें हर हाल में वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में रसोईया को ड्रेस और मानदेय बढ़ाने की बात हुई थी, इस दिशा में इस सरकार को विचार करने की जरूरत है।
दौरान संघ के पदाधिकारी
गीता मंडल, प्रदेश महासचिव, अनिता देवी, प्रदेश अध्यक्ष, मनोज कुमार कुशवाहा, प्रदेश सचिव, भुण्डा बासकी, प्रदेश उपाध्यक्ष, चिन्ता देवी, प्रदेश संगठन सचिव, दिला देवी, गढ़वा जिला अध्यक्ष, दुलाड़ टूडू, दुमका अध्यक्ष, गोड्डा जिला सचिव अनिता ठाकुर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उर्मिला देवी, जिला उपाध्यक्ष रेखा देवी, गोड्डा प्रखंड अध्यक्ष ललिता देवी के साथ दर्जनों रसोईया संयोजिका बहने उपस्थित थी।



