झुंझुनू
आवाम ग्रुप के सदस्यों ने आज नेहरा पहाड़ पर फहराया तिरंगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। आवाम ग्रुप झुंझुनूं के सदस्यों ने गुरुवार सुबह 6 बजे नेहरा पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। स्काउटर इंद्राज सिंह भूरिया के नेतृत्व में टीम ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया एवं महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान महेश दौलतपुरा, स्काउटर रामचंद्र मीणा,स्टेशन मास्टर संजीव बारूपाल,स्काउटर राजेश हरिपुरा,सीताराम बास बुडाना,मदनलाल गुडेसर, निशु, हितैषवी, यशस्वी आदि उपस्थित रहे।



