रामपुर शाहबाद

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता की तहरीर पर पंद्रह वर्षीय बेटी के लापता होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने मिलक थाना क्षेत्र के गांव कघईया निवासी युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी दो सितंबर की सुबह करीब सात बजे घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोप है कि मिलक थाना क्षेत्र के गांव कघईया निवासी विक्की उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता के अनुसार, परिवार के लोगों ने एक-दो बार फोन पर किशोरी से बातचीत करते हुए भी देखा था।
बेटी के वापस न लौटने पर पिता ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button