बरेली

छठ पूजा आज से, बरेली में भी बिखरेगी आस्था के महापर्व की छटा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत 25 अक्तूबर को नहाय-खाय से होगी। भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित महापर्व छठ हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। इस बार यह पूजा 25 से शुरू होगी, जो 28 अक्तूबर को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगी। इस दौरान महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे उपवास करती हैं। उत्सव के अवसर पर शहर में तमाम जगहों पर दिनभर महिलाएं तैयारियों में जुटी रहीं।
छठ पूजा के लिए कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के सरोवर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। छठ पूजा के लिए रोशनी और साफ- सफाई कराई जा रही है। इज्जतनगर स्थित शिव पार्वती मंदिर में भी साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ रंगाई-पुताई का कार्य भी जारी है।
पहला दिन नहाय-खाय
नहाय-खाय शनिवार को होगा। इस दिन श्रद्धालुओं की ओर से साफ सफाई कर नदी में स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर शाकाहारी भोजन ग्रहण किया जाएगा। इस दिन व्रती के भोजन ग्रहण करने के बाद ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button