बरेली

क्लब 11 ने बीटीटीपीएल सीजन 2 कप जीता 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
रिठौरा। जेएस आर क्रिकेट ग्राउंड नवदिया झादा में रविवार को बीटीटीपीएल सीजन 2 का फाइनल क्लब 11 और फील्ड किंग के बीच हुआ। फील्ड किंग ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। क्लब 11 ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 78 रन बनाए। अखिलेश और देवेश ने 17-17, सुरेन्द्र ने 14, जावेद ने 10 रन बनाए, धीरू ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फील्ड किंग 8 ओवर में 5 विकेट पर 64 रन ही बना सकी। क्लब 11 ने 14 रन से खिताब जीता।
आशुतोष ने सर्वाधिक 162 रन बनाए। जावेद बेस्ट बॉलर व बेस्ट खिलाड़ी बने और मैन ऑफ द सीरीज रहे। विजेता कप्तान अनुराग दीक्षित व उपविजेता कप्तान सुनील कुमार को नगर शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने ट्रॉफी दी। उन्होंने आयोजक प्रसून गंगवार, आशीष वर्मा व फिट इंडिया टीचर गेम्स वेल्फेयर एसोसिएशन की सराहना की। संचालन डॉ. केपी सिंह ने किया। केसी पटेल ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। सहयोग में अंकुर पांडे, प्रतीक गहलोत, राकेश, मनोज, अमित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button