लोहिया नगर थाना पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में थाना प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम रही मुस्तैद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में लोहिया नगर थाना पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में बिजली बंबा बाईपास चौकी प्रभारी महेश शर्मा एवं पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया।इस दौरान पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।
गौरतलब है कि थाना प्रभारी अजय शुक्ला के नेतृत्व में लोहिया नगर थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि थाना प्रभारी स्वयं भी पुलिस टीम के साथ प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हैं। बताया जाता है कि वह कई बार अपना वाहन खड़ा कर करीब 5 से 10 किलोमीटर तक पैदल भ्रमण करते हैं।पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। नियमित गश्त और चेकिंग के माध्यम से अपराधों पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का प्रयास किया जा रहा है।



