बरेली

“स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य मेला आयोजन  करने को दिए निर्देश                      

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                 
  बरेली : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० विश्राम सिंह,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राकेश कुमार एवं डा० अमित कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा० लईक अहमद अंसारी,वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा० अजमेर सिंह एवं  टी०एस०यू०अरूण पाण्डेय उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त सरकारी चिकित्सालयों एवं निजी चिकित्सालयों में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होने वाले “स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान” के अन्तर्गत जनपद बरेली में निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का प्रतिदिन आयोजन किया जाना है। दिनांक 17 सितम्बर, 2025 एवं 01 अक्टूबर, 2025 को जिला चिकित्सालय, बरेली में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जायेगा है, जिसमें जनपद के माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा दिनांक 17 सितम्बर, 2025 को समस्त सामु०/प्रा०स्वा०/नगरीय प्रा०स्वा० केन्द्रों शुभारम्भ किया जाना है। जनपद बरेली में 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 355 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर एवं 36 शहरी आरोग्य मन्दिरों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिनमें कुल 488 केन्द्रों में निम्नलिखित बिन्दुओं पर चिकित्सक एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जायेगी- महिलाओं में गैर-संचारी रोगों (जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की गहन जांच। संवेदनशील महिलाओं की क्षय रोग (टीबी) की जांच तथा निःक्षय मित्र योजना में नामांकन।
किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया की स्क्रीनिंग। सिकल सेल रोग की जांच, परामर्श कार्ड, वितरण एवं विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के लिये परामर्श सेवायें। गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एन०एन०सी०) हीमोग्लोबिन परीक्षण, पोषण संबधी परामर्श तथा मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन (एम०सी०पी०) कार्ड का वितरण।
बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं हेतु निःशुक्ल टीकाकरण सेवायें। मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जन-जागरूकता कार्यक्रम।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) अन्तर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण तथा PM-JAY ई-कार्ड एवं आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) कार्ड का वितरण।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button