जालौन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे सजती थी जुए की महफिल

पुलिस के छापे में 10 जुआरी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडर पमा पुल के नीचे लंबे समय से संचालित हो रहे जुए के अड्डे पर आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह स्थान काफी समय से जुआरियों का सुरक्षित ठिकाना बना हुआ था, जहां जालौन, कोंच, रेंढ़र तथा आसपास के कई गांवों से लोग बड़ी रकम लेकर जुआ खेलने पहुंचते थे। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पूरे अड्डे का भंडाफोड़ कर दिया।
रविवार को मलकपुरा-छिरियासलेमपुर चौकी प्रभारी आलोक पाल पुलिस टीम के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे स्थित पमा पुल के नीचे पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने मौके से 10 लोगों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान मौके से 8,280 रुपये मालफड़, 300 रुपये जामा तलाशी, तीन मोमबत्तियां, एक माचिस तथा एक पेपर बरामद हुआ, जिनका उपयोग जुआ खेलने में किया जा रहा था।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 170/26 में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें कोतवाली जालौन भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पल्लू निवासी सिकरी राजा, ब्रजेन्द्र सिंह निवासी सुलखना, संतोष कुमार, मंगल, इरफान खान और जयशंकर निवासी क्योलारी, जान मोहम्मद निवासी सिकरी राजा, हर्ष एवं देवेन्द्र निवासी तीतरा तथा रामजी निवासी लौना शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुए के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button