जालौन

शातिर बदमाश महिला के गले से चैन व लाॅकेट छीनकर भाग निकले

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान करने में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। कोतवाली रोड पर कोतवाली से करीब 100 मीटर दूर मोबाइल सुधरवाने के लिए गई महिला के गले से दिन दहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन व उसमें पड़ा लॉकेट छीन लिया। सोने की चेन छीनकर दोनों बदमाश बाइक लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार उनकी पहचान कर रही है।
पिछले एक सप्ताह में बदमाशों ने लगातार तीसरी घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव लौना रोड निवासी साधाना देवी अपने भतीजे अंकुश के साथ रविवार की दोपहर कोतवाली रोड पर कोतवाली से लगभग 100 मीटर दूर अपना मोबाइल सुधरवाने के लिए आई थी। मोबाइल दुकान पर डालकर वह भतीजे के साथ वापस घर पर जाने के लिए बाइक पर बैठ गई। इसी दौरान पीछे से बाइक लेकर दो युवक आए जिनमें बाइक चला रहा युवक हैलमेट लगाए था और पीछे बैठा युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए था। चलती हुई बाइक पर उन्होंने महिला के गले से चेन व उसमें पड़ा छीन लिया और वहां से भाग निकले। महिला के गले से चेन छीने जाने के बाद भतीजे ने कुछ दूरी तक बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वह वहां से फरार हो गए। जिसके बाद महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चैकी प्रभारी मनीष तिवारी मौके पर पहंुच गए। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें बाइक सवार युवक महिला की चेन खींचकर भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन खींचने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button