दिल्ली
श्री कृष्णा संबंधित लीलाओं का मंचन

दिल्ली : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभावसर पर छत्तरपुर में डी ब्लॉक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री कृष्णा से संबंधित लीलाओं का मंचन किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों ने भाग लिया और बड़े ही भाव विभोर होकर अपनी अपनी प्रस्तुति दी।
स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित भगवान रूपी सभी बच्चों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में सम्मिलित अनु, लावण्या, तेजस, निशा, साक्षी, दर्श, रिया, आशी, रंश, ग्लोरी और नव्या ने बड़े ही लुभावने अंदाज में दर्शकों का ह्रदय मोह लिया।



