गोड्डा

शिव मंदिर में संतमत सत्संग का दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। श्री संतमत सत्संग के तत्वावधान में महागामा प्रखंड के महादेव बथान शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय ज्ञान महोत्सव का 24 एवं 25 दिसंबर को शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में सफल समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सत्संग की दिव्य अनुभूति प्राप्त की।
अवसर पर प्रातः स्मरणीय अनन्त श्री विभूति महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के पावन हृदय स्वरूप ब्रह्मलीन महर्षि संत शाही स्वामी जी महाराज के परम स्नेही आचार्य पूज्यपाद स्वामी माधवानंद जी महाराज, स्वामी धैर्यनंद महाराज, स्वामी दयानंद जी महाराज सहित अनेक वरिष्ठ संत-महात्माओं का पावन पदार्पण हुआ। संतों ने अपने प्रवचनों के माध्यम से सत्संग की महिमा, आत्मज्ञान और मानव जीवन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत स्तुति-विनती से हुई, जिसके पश्चात सद्ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने अनुशासन एवं शांति के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस ज्ञान महोत्सव के सफल आयोजन में अरविंद कापरी, जनोहर साह, किसुन साह, उपेन्द्र सिंह, सुरेंद्र किस्कु, अर्जुन ठाकुर, पंकज कुमार, लालचंद साह सहित समस्त ग्रामवासी महादेव बथान का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों ने सभी आगंतुक संतों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
दो दिवसीय यह ज्ञान महोत्सव आध्यात्मिक चेतना, शांति और सद्भाव का संदेश देकर संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button