गोड्डा

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पथरगामा प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
पथरगामा। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पथरगामा प्रशासन की ओर से स्थानीय विद्यालयों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पथरगामा एन.जी. प्लस टू उच्च विद्यालय एवं तरडीहा प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया। जहां छात्रों को फाइलेरिया रोग से बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अगुवाई पथरगामा चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान और प्रखंड विकास पदाधिकारी  नितेश कुमार गौतम ने की। इस दौरान बीडीओ ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे स्वयं दवा का सेवन करें और अपने परिवार व आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। डॉ. मोहन पासवान ने फाइलेरिया की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह रोग क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है और इसके लक्षण वर्षों बाद भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा अवश्य लें और अपने घर के सभी सदस्यों को भी दवा खिलाएं। समाज में इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए घर एवं आसपास पानी का जमाव न होने दें। जहां भी पानी जमा हो, उसे तुरंत निकालें और वहां किरासन तेल का छिड़काव करें ताकि मच्छर पनप न सकें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडे, शशि सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button