गोड्डा

जिला टॉपर शायमा नाज का हुआ इस्तकबाल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली गोड्डा जिले के महगामा प्रखंड क्षेत्र की छात्रा शायमा नाज को प्लस टू उच्च विद्यालय, हनवारा में इस्तकबाल किया गया। उनका भव्य रूप से सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा हुआ था। इस दौरान शिक्षकों ने शायमा नाज को फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। समारोह में प्रधानाध्यापक शम्स परवेज, शिक्षक असलम आजाद सहित अन्य शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने शायमा की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि शायमा की सफलता विद्यालय के लिए गौरव की बात है और यह दिखाता है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शिक्षकों ने छात्रा को आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। वहीं शायमा नाज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं था। अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गूंज के साथ शायमा का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button