रामपुर शाहबाद

एक माह की बच्ची को दूध पीते समय अचानक से लग फंदा बच्ची मौत

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो 
रामपुर,शाहबाद। बुधवार को एक माह की बच्ची को दूध पीते समय अचानक से फंदा लग गया, जिसके बाद बच्ची को तुरंत उल्टी आई और बच्ची की हालत बिगड़ना शुरू हो गई। परिजन आनन फनान में बच्ची को लेकर शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और डॉक्टर को दिखवाया। डॉक्टरों द्वारा बच्ची का चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जैसे ही बच्ची को मृत घोषित किया, बच्ची की मां समेत परिजनों ने चीखपुकार मच गई।बताते चले जनपद बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजनी गांव निवासी प्रभात पांडे की पत्नी रिचा अपनी एक माह की बच्ची जिया को दूध पिला रही थी, कि अचानक बच्ची को फंदा लगा और उसने उल्टी शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों के होश उड़ गए। परिजन जिया को लेकर शाहबाद के सीएचसी आए और इमरजेंसी में डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन बच्ची को लेकर अपने गांव लौट गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button