खैरथल

लंबित एवं असंतुष्ट परिवेदनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी : जिला कलेक्टर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश कि अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने विभिन्न विभागों की लंबित एवं असंतुष्ट परिवेदनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित एवं असंतुष्ट शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीएमओ स्तर के प्रकरणों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी प्रकरण के एस्केलेशन होने पर निचले स्तर के संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने की बात कही, ताकि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि में समाधान हो तथा अनावश्यक रूप से प्रकरण उच्च स्तर पर नहीं पहुंचे।
उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को छात्राओं में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने रेरा से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान संबंधित ईआरओ को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को स्ट्रॉन्ग रूम तैयार करने की आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूरी करने के लिए निर्देशित किया, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।
इसके अतिरिक्त, जिला कलेक्टर ने पोस्टल बैलेट से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव, कोषाधिकारी गोपालकालरा, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग महेंद्र कुमार, सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग अजीत बालयांण, सहायक अभियंता दिनेश भड़ाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button