ट्रक मालिकों की बैठक में भाड़ा वृद्धि समेत कई अहम मुद्दों पर ही चर्चा
In the meeting of truck owners, many important issues including freight hike were discussed

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। जिला के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल प्रतीक्षा में बुधवार को मगध,तेतरियाखांड कोलियरी के विस्थापित-प्रभवित ट्रक मालिको की संयुक्त बैठक बालूमाथ ट्रक ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में रखी गई । मौके पर बोलते हुए संजीव सिन्हा ने कहा ट्रक का भाड़ा इतना कम है कि मगध कोलियरी से 300 किलोमीटर कोयला ढुलाई करने पर ट्रक मालिक को तीन हजार भी नही बचता ।वही ट्रांसपोर्टर ट्रक मालिकों से अवैध रूप से अनलोडिंग,टीडीएस,पेपर खर्च के नाम पर कटौती कर रहे हैं ।और भाड़ा देने में महीनो लगा देते हैं ।ट्रक का भाड़ा खाने वाला ट्रांसपोर्टर को सेठ नहीं कहा जा सकता ।उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर अपने रवैया में सुधार नहीं लाते हैं शीघ्र ही आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी । उन्होंने सभी ऑनर को एकजुट रहने की बात कही और कहा कि आगामी बैठक में अधिक से अधिक संख्या में ट्रक मालिकों का जुटान होगा और सभी डीओ होल्डर एवं ट्रांसपोर्टर लिफ्टर के साथ बैठक रखी जाएगी । मौके पर संजय यादव ने कहा कि भाड़ा बढ़ाने में सीधे-सीधे पूंजीपति लोगों से लड़ाई है ।हम सब ट्रक मालिक को एकजुट रहना होगा ।वहीं सतनारायण साहू,त्रिवेणी साव ने कहा कि पूर्व में कोशिश विफल रहा जिसका कारण आज हम सभी चमातू के ऑनर लज्जजित है ।लेकिन रोजगार को लेकर हम लोगों को एकजुट होने की जरूरत है ।वही गंगेश्वर यादव,राजेश राम ने कहा कि मगध में सभी जगह का भाड़ा कम है भाड़ा बढ़ाने के लेकर संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है । राजेंद्र लाला ने कहा कि सभी विस्थापित प्रभावित गांव का ट्रक का लिस्ट बने जिससे ऑनर की संख्या पता चल सके । दामोदर साव ने कहा कि ट्रक ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में इस बार भाड़ा बढ़ाने की लड़ाई लड़ी जाएगी ।जिसको लेकर हम सब एकजुट है ।मो०शमीम बुलेट ने कहा पिछले बार लाख प्रयास के बाद भी भाड़ा नहीं टिक सका कुछ लोग चंद रुपए की लालच में भाड़ा तोड़ दिए ।लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। मौके पर मो.शमीम,संजय गुप्ता,दीपू गुप्ता,अजीत कुमार,मो०मुजाहिद,मो.नासिर, सन्तोष यादव,अमन कुमार,दामोदर साव, गिरेन्द्र यादव,अर्जुन कुमार,मो.इरशाद, मो.सिकन्दर, मो.जुनैद, गुड्डू गुप्ता,मुकेश कुमार,सुरेंद्र साव,गणेश यादव,मो.सद्दाम,दिलमनी यादव, राजेश राम,सित्तामन कुमार,राजेश राम पिंडार कोम, प्रकाश यादव,पिंटू कुमार,बुधन यादव मनोज यादव,अंकित कुमार,दशय साव,प्रिंस कुमार,केदार साव समेत कई लोग मौजूद थे ।



