ललितपुर

महरौनी सेवा केन्द्र में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महरौनी सेवा केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महरौनी क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम मदन मोहन गुप्ता ने रिविन काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान हजारों पुण्य के बराबर है, रक्तदान से किसी अजनबी का जीवन बचाया जा सकता है। नगर पंचायत महरौनी अध्यक्ष नीलम ने कहा कि यह कार्य बहुत अच्छा संस्था के द्वारा हो रहा है, इसके लिए में निरंतर सहयोगी  रहूंगी। साथ ही ललितपुर क्षेत्र की संचालिका राजयोगिनी चित्ररेखा दीदी ने भी सभी को रक्तदान के फायदे बताएं और संस्था का परिचय दिया कि यह समाज सेवा प्रभाव निरंतर रूप से अपना कार्य कर रहा है। रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं बल्कि विश्व बंधुत्व और मानवीय करुणा का प्रतीक है। महरौनी क्षेत्र की संचालिका राजयोगिनी मायारानी दीदी ने बताया कि उनका 25 यूनिट का संकल्प लिया था और 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है, जिसे एएसएमसी ब्लड बैंक ललितपुर को प्रदान किया गया। इसके पश्चात सभी रक्तदाताओं में गेंदालाल साहू, संदीप सोनी, दीपक, कैलाश साहू, कमलेश साहू, अभिषेक, अंकित, बीके प्रियंका बहन, ऋषि, धर्मजीत, शाहरुख खान, कल्लू सिंघई, शिल्पी सिंघई, जावेद अख्तर, कमलेश, रामजी, मनीष बडोनिया, वीरेंद्र बुनकर, अंश परिहार, सौरभ सोनी, हरिहर मोहन तिवारी, रीता चौहान, प्रमोद सिंह, अतुल तिवारी, सागर रत्नाकर, हरनाम सिंह, वर्षा परिहार, अजीत पटेल, निकिता यादव ने रक्तदान किया। सभी रक्तदान करने वालों को संस्था से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। साथ ही परमात्मा का रक्षा सूत्र भी बांधते हुये ओर व्यसन मुक्त रहने का संकल्प लिया। स्वशासी राज चिकित्सा महाविद्यालय ब्लड बैंक से डा.विमल कुमार यादव, रेखा शर्मा, बालमुकुंद, उमाकांत लिटौरिया, जितेंद्र राजपूत, सूरज कुमार, राजू वर्मा जिनके अथक सहयोग से विधि पूर्वक निर्विघ्न रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button