ललितपुर

रेलवे कर्मियों की सतर्कता से मिली लापता युवती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से एक लापता युवती को उसके परिजनों से मिलाया गया। 20 वर्षीय युवती बिना बताए घर से निकल गई थी। मध्य प्रदेश के छतरपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। शनिवार को बलिया-दादर स्पेशल ट्रेन (01026) में टिकट जांच के दौरान मुख्य टिकट निरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास और उप मुख्य टिकट निरीक्षक आशीष कटारे को एक बिना टिकट युवती मिली। पूछताछ में पता चला कि वह घर से बिना बताए निकली है। टिकट निरीक्षकों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया। ललितपुर स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे सुरक्षा बल को अलर्ट कर दिया गया। स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के घनेन्द्र सिंह और जीआरपी की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले किया गया। झांसी रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि टिकट निरीक्षकों और सुरक्षा बल की तत्परता से युवती को समय रहते उसके परिवार से मिलाया जा सका।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button